शिवपुरी: आज राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के उपक्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी द्वारा एस डी एम पब्लिक स्कूल, शिवपुरी में आयोजित की गयी कार्यशाला एवं क्विज कार्यक्रम उद्घाटन सत्र में श्रीमती अनीता सक्सेना प्राचार्य SDM पब्लिक स्कूल, श्री अंकित SSO एवं प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी द्वारा स्वागत उद्बोधन दिया गया जिसमे उनके द्वारा विद्यार्थियों की देश को आने वाले समय में निर्मित करने में योगदान करने की भूमिका के बारे में बताया गया.
तत्पश्चात प्रथम सत्र में उप क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी के अधिकारियों (श्री विकास कुमार SSO एवं श्री वेद प्रकाश SS उप क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी ) द्वारा प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों (विद्यार्थियों) को सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की संरचना, दायित्व, कार्य प्रणाली एवं वर्तमान में संचालित विभिन्न सर्वेक्षणों के उद्देश्य से सम्बंधित जानकारी आसान भाषा एवं सामान्य उदाहरण सहित प्रदान की गयी.
कार्यशाला एवं क्विज के द्वितीय सत्र में प्रतिभाग करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रदत्त की गयी जानकारी पर आधारित 20 प्रश्नों का एक बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र हल करने के लिए दिया गया.
तृतीय सत्र में प्रश्नपत्रों के सभी 20 प्रश्नों पर पुनः चर्चा की गयी जिस से सभी प्रतिभागियों की शेष जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया. प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गयी और उन्हें श्रीमती अनीता सक्सेना, प्राचार्य SDM पब्लिक स्कूल एवं श्री अंकित SSO प्रभारी उप क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी द्वारा पुरस्कृत किया गया, क्विज कार्यक्रम में भाग लेने वाले अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किये गए.
अंतिम सत्र में उपक्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी के प्रभारी द्वारा एस डी एम पब्लिक स्कूल, शिवपुरी की प्रधनाचार्या, शिक्षकों, प्रतिभागियों एवं सभी स्टाफ को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यशाला एवं क्विज कार्यक्रम का समापन किया गया. प्राचार्य SDM पब्लिक स्कूल द्वारा उप क्षेत्रीय कार्यालय के प्रयासों की सराहना की व् कार्यालय प्रभारी को मोमेंटो प्रदान किया.
यह रहे उपस्थित
क्विज कार्यक्रम के एसडीएम पब्लिक स्कूल, शिवपुरी के कुल 41 बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया. इस अवसर पर एस डी एम पब्लिक स्कूल, शिवपुरी के निदेशक (श्री आई. के सक्सेना जी), प्रधानाचार्या एवं शिक्षक उपस्थित रहे. उप क्षेत्रीय कार्यालय शिवपुरी से श्री अंकित, SSO; श्री विकास कुमार, SSO; श्री वेद प्रकाश, SS; श्री पंकज जैन, SE एवं श्री सचिन कुलश्रेष्ठ, SE उपस्थित रहे.








Be First to Comment