शिवपुरी: मामला शिवपुरी के करैरा थाना क्षेत्र का है। सोमवार को SP ऑफिस पहुंची 30 साल की महिला ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। महिला ने बताया कि 7 साल पहले मेरी शादी हुई थी। मेरे पति तीन भाई हैं। वह करैरा के एक होटल पर नौकरी करते हैं। बड़ा भाई MP पुलिस में कॉन्स्टेबल है। नौकरी के कारण वह हमेशा दूसरे शहरों में ही रहते हैं। सबसे छोटा भाई गांव में ही रहकर खेती करता है।
महिला ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने पति और जेठानी के एक साथ आपत्तिजनक हालात में फोटो खींचे थे। जिसे मेरे पति ने जबरदस्ती मोबाइल से डिलीट कर दिए। महिला ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने पति और जेठानी के एक साथ आपत्तिजनक हालात में फोटो खींचे थे। जिसे मेरे पति ने जबरदस्ती मोबाइल से डिलीट कर दिए।
शादी से पहले ही थे देवर के भाभी से संबंध
शादी के बाद कुछ समय तक तो सब कुछ अच्छा चलता रहा। हालांकि, पति और जेठानी के रहन-सहन का व्यवहार थोड़ा खटकटा था, लेकिन देवर-भाभी के रिश्ते के कारण कभी इस ओर ध्यान नहीं गया। शादी के 1 साल बाद ही मैंने अपने पति और जेठानी को आपत्तिजनक बातें करते सुना। एक बार पति को जेठानी के प्राइवेट जगहों पर छूऐ हुए देखा। मैंने इसका विरोध किया तो पति ने मारपीट शुरू कर दी। वे लोग हमेशा छिप-छिप कर मिला करते थे। मैंने ये बात ससुराल में बताई तो देवर भी मुझे पीटने लगा।
पति जेठानी के साथ घूमने जाता था। कभी मौसी के यहां जाता था तो कभी चाचा के यहां जाता था। दोनों हमेशा मिला करते थे। मुझे लगा समय रहते सब ठीक हो जाएगा। लेकिन अब हमारा बच्चा भी 2 साल का हो गया, लेकिन पति की स्थिति जस की तस है। वह आज भी मुझे पीटता है। देवर घर से बाहर नहीं निकलने देता। गांव में मुझे ही बदनाम करता है। जेठानी और पति के अवैध रिश्तों के बारे में जेठ को भी बताया, लेकिन जेठ भी अपनी पत्नी और परिवार का ही साथ दे रहा है।
आपत्तिजनक फोटो को पति ने किए डिलीट
महिला ने बताया कि कुछ समय पहले मैंने पति और जेठानी के एक साथ आपत्तिजनक हालात में फोटो खींचे थे। जिसे मेरे पति ने जबरदस्ती मोबाइल से डिलीट कर दिए। 9 मार्च की बात है। सुबह 9:00 से 10:00 के बीच मेरी सास और देवर ने मेरे हिस्से के मकान में ताला डाल दिया। देवर और सास ने मुझे पीटा था। जब मैंने इसकी शिकायत अपने पति से की तो पति ने भी अपनी मां और छोटे भाई की तरफदारी की। इसके बाद मुझे अपने मायके वापस जाना पड़ा।
पति बोला – पत्नी निकली झगड़ाऊ
महिला के पति का कहना है कि पत्नी द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं। वह शादी के बाद से ही घर में लड़ाई झगड़ा करने लगी थी। मेरी भाभी के साथ अवैध संबंध होने का दावा करती है, इसी बात पर घर में लड़ाई-झगड़ा होता था। मैंने करैरा कोर्ट में अपनी पत्नी से डिवोर्स के लिए आवेदन किया है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। जिसकी तारीखों पर पत्नी जाती ही नहीं है।
थाने में मारपीट की शिकायत दर्ज
करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि पीड़ित महिला ने 9 मार्च को अपने देवर और सास पर मारपीट के आरोप लगाए थे। पीड़िता ने घर में बिजली के तार निकालने को लेकर झगड़ा बताया था। महिला की शिकायत पर एनसीआर दर्ज कर ली गई। जांच की जा रही है। महिला ने इस प्रकार के आरोपों का उल्लेख शिकायत में दर्ज नहीं कराया था मामले की विवेचना की जा रही है।






Be First to Comment