Press "Enter" to skip to content

होली की छुटि्टयों का चोरों ने उठाया फायदा, प्रधानाध्यापक बोले- डायल 100 सूचना के बाद भी नहीं आई / Shivpuri News

शिवपुरी: होली की छुट्टियों का फायदा उठाते हुए चोरों ने बड़े आराम से तेंदुआ थाना क्षेत्र के सिंगारपुर के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर स्कूल से बोरवेल की बिजली की लाइन सहित अन्य सामान को चुरा कर अपने साथ ले गए प्रधानाध्यापक ने आज इसकी शिकायत तेंदुआ थाने में पहुंचकर दर्ज कराई है। प्रधानाध्यापक का आरोप है कि उनके द्वारा डायल हंड्रेड को चोरी की सूचना दी गई थी परंतु डायल हंड्रेड मौके पर सूचना के बाद भी नहीं पहुंची।


सिंघारपुर गांव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह धाकड़ ने बताया कि स्कूल की होली के त्यौहार के चलते छुट्टियां रखी गई थी 11 मार्च को वह स्कूल में पहुंचे थे जब वह स्कूल के दरवाजे का ताला खोलकर अंदर पहुंचे तो स्कूल के कमरे की एक खिड़की टूटी हुई पड़ी थी। चोर खिड़की के जरिए स्कूल के कमरे में दाखिल हुए थे। जब उन्होंने देखा तो स्कूल के बोरवेल की बिजली की 640 मीटर केबिल चोरी हो चुकी थी इसके अतिरिक्त स्कूल के कमरे में रखी दो कुर्सियां, एक टेबल और चार बोरवेल के पाइप को चोर चुरा कर अपने साथ ले गए।

शिकायत के बाद भी नहीं पहुची थी डायल 100

प्रधानाध्यापक जसवंत सिंह धाकड़ ने बताया कि 11 मार्च को उन्होंने मौके से डायल हंड्रेड को चोरी की सूचना दी थी परंतु डायल हंड्रेड नहीं पहुंची इसके बाद पहले कोलारस थाने में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे थे जहां उन्हें बताया गया कि सिंगारपुर गांव तेंदुआ थाना क्षेत्र में आता है इसके बाद आज 13मार्च को वह तेंदुआ थाने में शिकायत लेकर पहुंचे हैं। तेंदुआ थाना पुलिस ने प्रधानाध्यापक की शिकायत पर स्कूल में चोरी की वारदात का मामला दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!