Press "Enter" to skip to content

खेत में बने हुए कुए में पड़ा मिला 14 वर्षीय किशोरी का शव, लापता हुई थी किशोरी / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लारपुर गांव से आज सुबह एक 14 साल की किशोरी घर से लापता हो गई थी. नाबालिग किशोरी का शव आज दोपहर गांव के एक खेत में बने हुए में मिला है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची करैरा थाना पुलिस ने नाबालिग किशोरी के शव को कुए से बाहर निकालकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है.


जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय किशोरी आज सुबह करीब 9:30 बजे घर से लापता हो गई थी परिजनों ने जब तलाश की तो उसका कोई भी सुराग नहीं लगा सका। सिल्लारपुर गांव के खेत में बने एक कुएं के किनारे लापता किशोरी के चचेरे भाई सीताराम लोधी को किशोरी की चप्पल और कपड़े दिखाई दिए लेकिन किशोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। सीताराम ने परिजनों को इसकी सूचना तत्काल दी मौके पर पहुंचे परिजनों ने आस-पड़ोस तलाशने के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से मोटर पंप के जरिए कुए का पानी खाली करवाया तब कहीं जाकर कुए की तलहटी में किशोरी का शव दिखाई दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से खटिया और रस्सी की मदद से किशोरी के शव को कुएं से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। बताया गया है कि किशोरी मानसिक रूप से कमजोर थी। किशोरी कुए पर नहाने के लिए अकेली निकल गई होगी इसी दौरान संभवत वह हादसे का शिकार होकर कुएं में गिर गई होगी। करैरा पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!