शिवपुरी: खबर जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस कस्बे से आ रही है। जहां धर्मशाला बाले हनुमान जी के मंदिर से दो बदमाशों ने दूल्हे की मां का पैसों और ज्वेलरी से भरा बैंग पार कर दिया है। इस मामले की शिकायत पीडित मां ने पुलिस थाना कोलारस में की। जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार उमंग प्रधान की शादी कोलारस के होटल फूलराज से होना है। जिसके चलते आज दूल्हें की उसियारी निकाली जा रही थी। जहां दूल्हे की मां और पूरा परिवार धर्मशाला बाले हनुमान मंदिर पर पहुंचा। जहां मां मंदिर में ही अपने ज्वेलरी से भरे बैंग को रखकर दूल्हे को दर्शन कराने मंदिर में चली गई।
जब वह लौटकर आई तो बैग गायब मिला। तत्काल मंदिर में लगे सीसीटीव्ही खंगाले तो उसमें दो युवक लगभग 1 घंटे से वहां बैठे हुए दिखाई दे रहे है। उसके बाद यह दोनों बदमाश बैग लेकर भागे है। इसमें एक युवक है और एक बच्चा है। दोनों इस बारदात को अंजाम देने के बाद बाईक से भागे है। जिसपर से पुलिस अब बाईक के नंबर के आधार पर आरोपीयों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि इस बै्ग में सोने चांदी की ज्वेलरी सहित लगभग 2 लाख रूपए का सामान था।

दूल्हे को मंदिर में दर्शन कराने ले गई मां, ज्वेलरी सहित नगदी लेकर भागा नाबालिग / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment