Press "Enter" to skip to content

खेर के जंगल में भड़की आग: माफियाओं ने जंगल में काटकर रखी थीं लकड़ी, जलकर हुई खाक / Shivpuri News

शिवपुरी के बदरवास वन परिक्षेत्र के सब-रेंज गणेशखेड़ा के सोनपुरा बीट के जंगलों में अज्ञात कारणों के चलते आग भड़क गई। आगजनी की इस घटना में जंगल में खड़े कई खेर सहित अन्य पेड़ जलकर खाक हो गए। ग्रामीणों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे वनकर्मियों ने ग्रामीणों को मदद से जैसे-तैसे आग पर काबू पाया।


जानकारी के अनुसार सोनपुरा गांव के पास अज्ञात कारणों के चलते आज दोपहर जंगल में आग भड़क गई। सुखी घांस और तेज हवा के चलते आग इतनी तेजी से फैली जंगल की कई हेक्टेयर भूमि को आग ने अपनी आगोश में ले लिया। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तत्काल आगजनी की सूचना वन अमले को दी। मौके पर दलबल के पहुंचे डिप्टी रेंजर कैलाश चंद्र सोलंकी ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग पर काबू पाने ने लिए ट्रैक्टर की मदद से वन भूमि पर पिलाऊ चलाया गया, जिससे आग जंगल मे ओर आगे न बढ़ सके। कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग को बुझाते बुझाते डिप्टी रेंजर सोलंकी, वन कर्मी सहित कई ग्रामीणों के हाथ-पैर झुलस गए थे।

जंगल में कटी रखी खेर की लकड़ी जलकर हुई स्वाहा

सूत्रों की माने बदरवास वन परिक्षेत्र की सोनपुरा बीट क्षेत्र में बड़ी संख्या में खेर के पेड़ों की कटाई की गई थी। वन विभाग के आला अधिकारियों को इसकी भनक लग चुकी थी हालही में निम्न पद के वन कर्मी पर कार्रवाई हुई थी। इसके बाद चौकसी ज्यादा बड़ा दी गई थी।

सूत्रों की माने तो जंगल में कटी पड़ी खेर की लकड़ी और कटे पड़े ढूंढ को जलाने के लिए आग लगाई गई है। बताया गया है कटे पड़े पेड़ो ढूढ़ पर जलने के बाद नम्बर नहीं डाले है। सम्भवतः इसी के चलते आग भड़काई भी जा सकती है फिलहाल आग कैसे लगी इसका असल कारण सामने नहीं आ सका है। डिप्टी रेंजर चंद्र सोलंकी का कहना है कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!