Press "Enter" to skip to content

पन्ना की बाघिन शिवपुरी आने से पहले हुई अंडरग्राउंड, आज छोड़े जाने हैं 3 टाईघर / Shivpuri News

शिवपुरी जिले में स्थित माधव नेशनल पार्क में अब फिर टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी। शुक्रवार को सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 3 बाघों को पार्क में छोड़ेंगे। यहां बांधवगढ़, सतपुड़ा और पन्ना टाइगर रिजर्व से तीन बाघों का लाया जाना है। इनमें से दो टाइगर को ट्रक के जरिए यहां लाया जा रहा है। ये बाघ सुबह यहां पहुंचेंगे। वहीं पन्ना टाइगर रिजर्व से जिस बाघिन को यहां लाने वाले थे वह गुरुवार रात 10 बजे तक पकड़ी ही नहीं गई। उसे पकड़ने के लिए अलसुबह 3 बजे से सर्चिंग की प्लानिंग बनी है।

पन्ना के सीसीएफ विजेंद्र सिंह ने कहा कि बाघिन को ढूंढने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए हाथियों की मदद ली जा रही है। फिर भी अगर बाघिन नहीं मिली तो यहां से कोई दूसरी बाघिन को भेजेंगे। प्रदेश के अलग-अलग नेशनल पार्कों से पांच बाघों को यहां लाकर बसाया जाना है। हालांकि, पहली खेप में तीन बाघ लाए जा रहे हैं। इनमें दो मादा और एक नर है। सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया शुक्रवार दोपहर में इन बाघों को बाड़े में छोड़ेंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!