यह हैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम दौरा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 10 मार्च को शिवपुरी आएगें
निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 10 मार्च को भोपाल से प्रस्थान कर दोपहर 12.45 पर ग्वालियर पहुंचेंगे। वहां से 12.55 बजे शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1.25 बजे हेलीकॉप्टर से शिवपुरी पहुंचेगे और माधव नेशनल पार्क शिवपुरी में टाइगर छोड़ेंगे। दोपहर 2.15 बजे शिवपुरी स्थित पोलो ग्राउंड में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके उपरांत शाम 5.30 बजे शिवपुरी से ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह हैं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का भ्रमण कार्यक्रम
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च को शिवपुरी आएंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 10 मार्च को ग्वालियर से प्रस्थान कर दोपहर 1.40 बजे माधव नेशनल पार्क में टाईगर छोड़ेगे और बाघ मित्रों से चर्चा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2.25 पर एयरस्ट्रिप उसके बाद दो बत्ती चौराहा के बाद दोपहर 2.35 बजे से पोलोग्राउण्ड शिवपुरी पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।
यह हैं मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया का कार्यक्रम दौरा
खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 10 मार्च को शिवपुरी आएंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 10 मार्च को दोपहर 12.45 पर ग्वालियर विमानतल पहुंचेंगी। वहां से 12.55 पर शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 1.30 बजे माधव नेशनल पार्क में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 2 बजे माधन नेशनल पार्क से शिवपुरी के लिए प्रस्थान करेंगी। दोपहर 2.15 बजे मुख्यमंत्री के साथ शिवपुरी के स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी।







Be First to Comment