Press "Enter" to skip to content

दुष्कर्म के मामले में जमानत पर था युवक, सजा मिलने के डर से आत्महत्या कर ली / Shivpuri News

शिवपुरी: खबर पोहरी अनुभाग के भटनावर चौकी क्षेत्र अंतर्गत आने बाले लोहपीटा मोहल्ला की है जहा सजा के डर से एक 21 बर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुचीं ओर शब को फंदे से उतारा ओर पीएम हाउस के लिए भेज दिया बही पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार मृतक शिशुपाल पुत्र दुक्खीराम पाल उम्र 21 साल निवासी भटनावर लोहपीटा मोहल्ला ने फंसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों ने बताया कि मृतक 14 माह की जेल में रहकर 4 माह पहले जमानत पर बाहर आया हुआ था जहा हसी-खुशी होली का त्योहार मनाया ओर सजा के डर से बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात आत्महत्या कर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!