दोनों बाइकों पर सात लोग थे सबार हेलमिट लगाया होता तो शायद बच जाती जान
खनियांधाना: पिछोर बायपास के बुधना नदी पर दो बाइक आपस में भिड़ गई दुर्घटना इतनी भीषड़ थी कि एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई घटना स्थल पर देखने बालों की भीड़ लग गई घायल दर्द से तड़पते रहे पर मदद के लिए कोई सामने नही आया जैसे ही घटना की जानकारी खनियांधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को लगी तो मय दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को खनियांधाना स्वास्थ्य केंद्र उपचार के लिए भेजा गया जहां एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई आपको बता दें कि खनियांधाना-पिछोर बायपास के बुधना नदी पर दो बाइकें आपस में भिड़ गई दोनों बाइकों पर सात लोग सबार थे सभी लोग खनियांधाना के बताए जा रहे हैं दोनों बाइकों के चालक हेलमिट नही लगाये थे अगर हेलमिट लगाए होते तो युबक की जान बच गई होती जानकारी के अनुसार एक युवक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया पुलिस ने घटना की जानकारी म्रतक एवं घायलों के परिजनों को दी जैसे ही परिजन अस्पताल में पहुंचे तो अस्पताल में चीख पुकार मच गई बाँकी तीन और गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय शिवपुरी रैफर कर दिया और कुछ घायलों का उपचार खनियांधाना स्वस्थ केंद्र पर ही जारी है जिसमें एक छह साल की बच्ची भी शामिल है पुलिस ने मर्ग कायम कर म्रतक युवक को पीएम के लिए भेजा गया पीएम के बाद डेडबॉडी परिजनों को सौंप दी गई पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दो बाइकों की आमने सामने की भीषड़ भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही मौत, 6 गंभीर घायल / Shivpuri News




