Press "Enter" to skip to content

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था युवक, पत्नी चली गई थी मायके, कर लिया सुसाइड / Shivpuri News

शिवपुरी शहर में एक युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया बताया गया है कि युवक का उसकी पत्नी से एक दिन पहले झगड़ा हो गया था। इसके बाद पत्नी उंसे छोड़कर मायके चली गई थी। फिजिकल थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू कर दी है।


जानकारी के अनुसार करौंदी कॉलोनी के रहने वाला 28 साल के नीतू प्रजापति मजदूरी का काम करता था। नीतू शराब का शौकीन था। लगातार मजदूरी नहीं मिलने का कारण नीतू परेशान रह रहा था। आर्थिक तंगी और पैसों की किल्लत को लेकर नीतू का झगड़ा अपनी पत्नी से तीन रोज पहले हो गया था। पत्नी से हुए झगड़े के बाद नीतू की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। बुधवार दोपहर नीतू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया।

वार्ड क्रमांक 36 के पार्षद एमडी गुर्जर ने बताया कि नीतू बुधवार सुबह मिला था। नीतू ने गुलाल भी लगाया था। नीतू काफी दिनों से रोजगार को लेकर परेशान रहने लगा था। यही वजह थी कि नीतू शराब भी पीने लगा था। दोपहर नीतू की सुसाइड की खबर मिली थी। सुसाइड के बाद फिजिकल थाना पुलिस को सूचना दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!