शिवपुरी: जिले में हो रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती में पैसे लेकर भर्ती करने के आरोप लगे हैं। स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास करैरा की समिति अध्यक्ष ने महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी पर यह गंभीर लगाए हैं। अध्यक्ष ने इसकी लिखित शिकायत करैरा अनुविभागीय अधिकारी से की है।
स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास करैरा की समिति अध्यक्ष रामजूराजा पत्नी सुरेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि महिला एवं बाल विकास परियोजना करैरा प्रियंका बुनकर के द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की भर्ती मेरिट के आधार पर करनी थी, लेकिन ऐसा न करते हुए भर्ती के एवज में पैसों की मांग की जा रही है।
उन्हें उनके क्षेत्र से शिकायतें मिली हैं कि महिला परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर के द्वारा पैसे लेकर नियुक्ति की जा रही है, जबकि यह नियम विरुद्ध है और अपराध भी है इसके बावजूद खुलेआम परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर के द्वारा रिश्वत लेकर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती की जा रही है। इसकी शिकायत मंगलवार को उन्होंने करैरा एसडीएम के समक्ष दर्ज कराई है। ऐसे में अगर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका की भर्ती में पारदर्शिता नहीं बरती गई तो इसकी शिकायत कलेक्टर से भी करेंगी।
रिश्वत के आरोप लगने के बाद जब परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर से फोन पर बात करनी चाही तो उन्होंने बात नहीं की।

आरोप: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका भर्ती के लिए रिश्वत ले रहीं परियोजना अधिकारी प्रियंका बुनकर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment