शिवपुरी: शिवपुरी के राजगढ़ तहसील बैराड़ में महिला का अंतिम सूची में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के तौर पर सिलेक्शन हो गया. लेकिन गांव के ही लोगों ने आपत्ति लगा दी जिसके कारण महिला काफी परेशान है और उसने अनुविभागीय अधिकारी पोहरी से जांच कराने की मांग की है.
जानकारी के अनुसार अंजली शर्मा पत्नी स्वर्गीय सत्यनारायण शर्मा निवासी राजगढ़ तहसील बैराड़ ने कलेक्टर को लिखित आवेदन में बताया कि वह ग्राम राजगढ़ की स्थाई निवासी है और उसका आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पद पर अंतिम सूची में नाम प्रकाशन हुआ है लेकिन गांव के ही रचना यादव, कृष्णा यादव ने महिला बाल विकास पोहरी में आपत्ति लगाई है.
बैराड़ तहसीलदार द्वारा महिला के निवास संबंधित जांच की गई और वह 25 फरवरी 2023 को राजगढ़ भी आई थी जिसके बाद तहसीलदार को महिला गाँव में ही मिल गई थी परंतु आपत्ति कर्ता के पति और माता पिता के सदस्यों ने झूठी जानकारी देकर तहसीलदार महोदय द्वारा महिला बाल विकास को उपलब्ध कराई थी. जिसके कारण महिला कभी परेशान है. और उसने अपनी निष्पक्ष जांच करने की मांग अनुविभागीय अधिकारी से की है.

आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के चयन पर लगा दी आपत्ति, महिला हो रही परेशान / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- रात 3 बजे घर में घुसा चोर, CCTV में कैद हुई वारदात / Shivpuri News
- बैराड़ में फट्टा व्यापारियों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 5 गुना मंडी टैक्स वसूला / Shivpuri News
- गेहूं की थ्रेसिंग के दौरान दर्दनाक हादसा, थ्रेसर की चपेट में आने से युवक की मौत / Shivpuri News
- शिवपुरी में नशे में धुत कार चालक का कहर, कई लोगों को मारी टक्कर / Shivpuri News
- काम दिलाने के नाम पर युवकों को कर्नाटक ले जाकर बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment