Press "Enter" to skip to content

सेलटैक्स ने गुटखा से भरा ट्रक पकड़ा: GST की चोरी कर दिल्ली से उड़ीसा ले जा रहे थे / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में सेलटैक्स की टीम ने विमल गुटखा से भरे ट्रक को पकड़ने सफलता हासिल की है। उक्त ट्रक में जीएसटी चोरी कर विमल गुटखा भरकर दिल्ली से उड़ीसा ले जाया जा रहा था।

सेलटैक्स इंस्पेक्टर प्रदीप यादव ने बताया कि बीते रोज उन्हें सूचना मिली थी ट्रकों में भरकर गुटखा की खेप दिल्ली से उड़ीसा पहुचाई जा रही है। बीते रोज जिस ट्रक की सूचना मिली थी वह नहीं मिला लेकिन शाम के समय लुकवासा चौकी क्षेत्र के कुल्हाड़ी गांव के पास पेट्रोल पंप के पास एक ट्रक को रोककर चेक किया तो उसमें विमल गुटखा और जर्दा भरा हुआ था। ट्रक ड्राइवर ने गुटखा की बिल्टी दिखाई थी लेकिन ड्राइवर के पास ई-वे बिल नहीं था। इससे यह स्पष्ट हुआ कि जीएसटी चोरी कर ट्रक में गुटखा भरकर ले जाया जा रहा था। ट्रक में 78 लाख रुपए का विमल गुटखा ओर जर्दा भरा हुआ था। सेलटैक्स की टीम ने ट्रक सहित गुटखा, जर्दा को लुकवासा चौकी के सुपुर्द कर रखवा दिया है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!