Press "Enter" to skip to content

शराब पीकर आया हलवाई, नशे में लगा ली फांसी मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: शहर के फतेहपुर शिवपुरी में हलवाई शराब पीकर घर पहुंचा और पाटौर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत की वजह फिलहाल सामने नहीं आ सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक मनोज पुत्र सीताराम धाकड़ निवासी ग्राम खरई सोमवार की सुबह शराब पी रहा था। शाम को नशे की हालत में मनोज पाटौर में चला गया और गेट बंद कर लिए।


काफी देर तक गेट नहीं खुले तो पिछले हिस्से से बेटे ने झांककर देखा तो मनोज फांसी के फंदे पर लटका था। फर्शी पत्थर हटाकर पाटौर में प्रवेश किया और पड़ोसियों की मदद से मनोज को जिला अस्पताल शिवपुरी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!