Press "Enter" to skip to content

बोलेरो की टक्कर से दो की मौत, एक की मौके पर, एक ने रास्ते में तोड़ा दम / Shivpuri News

शिवपुरी में बोलेरो ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरे घायल ने ग्वालियर ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। नरवर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।


शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र के नरवर-सतनबाड़ा मार्ग पर नानकपुर गांव के पास सोमवार शाम करीब 4 बजे बोलेरो एमपी 33 जी 1376 नरवर से शिवपुरी की आ रही थी। ग्राम नानकपुर से बाइक से हरीराम पुत्र गोपीराम बघेल (50) निवासी नानकपुर और कुम्मेरसिंह पुत्र सिकंदर सिंह (45) निवासी ननकपुर नरवर की ओर आ रहे थे। तेज गति बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में हरीराम पुत्र गोपीराम बघेल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, कुम्मेर सिह पुत्र सिकंदर बघेल को नरवर के स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया। हालांकि उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!