शिवपुरी के जिला न्यायालय की विशेष पॉक्सो न्यायाधीश दीपाली शर्मा ने नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त आरोपी को तीन हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है। मामले में पैरवी एडीपीओ प्रीति संत ने की।
अभियोजन के मुताबिक 22 जुलाई 2020 को एक 17 साल की नाबालिग किशोरी अपने घर से आधी रात को अचानक से लापता हो गई थी। नाबालिग किशोरी के पिता ने रात से लेकर अगले दिन बेटी को खूब तलाशा था, लेकिन बेटी का कोई सुराग नहीं लग सका था। नाबालिग की गुमशुदगी की शिकायत रन्नौद थाने में दर्ज कराई गई थी। रन्नौद थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस पड़ताल में पता चला कि उसी गांव का रहने वाला 21 साल का विजय पुत्र मेहरवान पाल किशोरी का अपहरण करके ले गया है। इसके बाद रन्नौद पुलिस ने आरोपी व युवती को पकड़ लिया। युवती ने अपने बयानों ने बताया कि विजय उसका अपहरण करके ले गया था और फिर उसने उसके साथ रेप किया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर चालान न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने सुनवाई के बाद आरोपी को दोषी मानते हुए 20 साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके अतिरिक्त आरोपी पर तीन हजार का अर्थदंड भी लगाया है।

अपरहण कर रेप करने वाले को 20 साल की कैद: आरोपी 17 साल की नाबालिग को घर से ले गया था / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment