शिवपुरी: जिले के नरवर में पहाड़ी पर चारा चरने गईं 7 बकरियों पर तेंदुए ने हमला कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। बकरी मालिक अन्य साथियों के साथ पहाड़ी के जंगल बकरियों को तलाशते पहुंचा तब उन्हें एक बकरी पेड़ पर लटकी मिली शेष बकरियां नीचे पड़ी हुई थीं। फॉरेस्ट विभाग ने बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया है।
जानकारी के मुताबिक, नरवर कस्बे के मारकपुर के रहने वाले लाखन सिंह कुशवाह की 7 बकरियां बीते रोज चारा चरते हुए हजियों के पहाड़ पर चली गईं थी। रात होने की वजह से वह नीचे नहीं उतर सकी थी। बताया गया है कि उसी हजीरों के पहाड़ पर एक तेंदुआ ने भी अपना ठिकाना बना रखा है।
इधर, जब देर रात तक बकरियां वापस नहीं लौटी तब लाखन सिंह कुशवाह कुछ साथियों के साथ पहाड़ पर पहुंचा था। जहां रात में टोर्च की रोशनी में उसे पेड़ पर लटकी घायल बकरी दिखाई दी थी। कुछ दूरी पर 6 बकरियां मृत अवस्था में पड़ी हुई थी।
पेड़ पर लटकी घायल बकरी को रात में ही सभी लोग अपने साथ ले आए थे। लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद सुबह फॉरेस्ट विभाग और डॉक्टर की टीम के साथ पुनः हजीरों के पहाड़ पर पहुंचकर मृत बकरियों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। रहवासियों ने बकरी मालिक को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।

तेंदुए ने 7 बकरियों को मौत के घाट उतारा: नरवर के हजीरों के पहाड़ पर पेड़ पर भी लटकी मिली बकरी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नाग पंचमी पर चौरसिया समाज ने किया नवीन कार्यकारिणी का गठन / Shivpuri News
- मासूम बेटी की हत्या का आरोपी पुलिस कस्टडी से फरार, पोहरी कोर्ट ले जाते समय भागा / Shivpuri News
- कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में आवेदन देने पहुंचे बुजुर्ग की मौत, पास से मिला गैस कनेक्शन ट्रांसफर का आवेदन / Shivpuri News
- नगर पालिका कर्मचारियों की 11 मांगों को लेकर सफाई मजदूर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन / Shivpuri News
- बेटे पर मां को साथ ले जाने का आरोप, परिवार ने एसपी के बाद थाने में लगाई गुहार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment