शिवपुरी: थनरा चौकी क्षेत्र में कोटा-झांसी फोरलेन हाइवे पर कंटेनर चालक को आयशर ट्रक ने कुचल दिया। पहिए के नीचे आने से चालक 15 फीट तक घिसटता चला गया जिससे शव क्षत-विक्षत हो गया है। पुलिस ने आयशर ट्रक चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक दिलीप (53) पुत्र गजराज प्रसाद शर्मा निवासी कानपुर ने 3-4 मार्च की दरम्यानी रात कंटेनर क्रमांक यूपी78 बीटी8052 विजय ढाबे के पास रात 3 बजे हाइवे किनारे खड़ा कर दिया।
गाड़ी से उतरकर टायरों की हवा जांचने लगा, तभी आयशर ट्रक क्रमांक यूपी32 क्यूएन2151 के चालक ने तेजी एवं लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दिलीप शर्मा को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल से शव पहिए के साथ 15 फीट दूर तक घिसटता चला गया। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला।
झांसी से हाइड्रा बुलवाना पड़ा, डेढ़ घंटे बाद शव निकाला: हादसे के बाद आयशर ट्रक चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी सतीश जयंत मौके पर पहुंचे। पहिए के नीचे क्षत-विक्षत शव निकालने के लिए पहले जेसीबी बुलवाई। इससे काम नहीं चला तो झांसी से हाइड्रा मंगवाया। करीब डेढ़ घंटे बाद शव बाहर निकाला जा सका। चालक के भागने के बाद पुलिस ने देखा तो आयशर ट्रक में भिंडी भरी मिलीं। पुलिस केस दर्ज करके ट्रक चालक की तलाश कर रही है।

कंटेनर के टायरों की हवा जांचते वक्त चालक को ट्रक ने कुचला, घिसटने से शव क्षत-विक्षत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- शिवपुरी के अत्याधुनिक मुख्य डाकघर का लोकार्पण, सिंधिया ने खुद टोकन लेकर समझाई डिजिटल व्यवस्था / Shivpuri News
- शिवपुरी में देश के 7वें पोस्टल ट्रेनिंग सेंटर की नींव, अब डाक कर्मचारियों को नहीं जाना पड़ेगा 600 किमी दूर / Shivpuri News
- राजस्थान से शिवपुरी आया था स्मैक बेचने, 38.50 ग्राम स्मैक के साथ रवि जोगी गिरफ्तार / Shivpuri News
- हत्या के मामले में छह माह से फरार परमाल यादव गिरफ्तार, गिरफ्तारी वारंटी बनवीर लोधी भी पकड़ा / Shivpuri News
- अहमदाबाद से 16 वर्षीय नाबालिग सुरक्षित दस्तयाब, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment