10 मार्च को सीएम शिवराज और सिंधिया छोड़ेंगे टाइगर
शिवपुरी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में टाइगरों को शिफ्ट किए जाने की तारीख का खुलासा कर दिया है.गुरुवार को ग्वालियर दौरे पर पहुंचे केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी से आए समर्थकों को बताया कि 10 मार्च को उनका और सीएम शिवराज सिंह चौहान का शिवपुरी दौरा तय हो गया है.सिंधिया ने कहा कि
“10 तारीख को प्रोग्राम फाइनल है सीएम शिवराज सिंह चौहान और हम दोनों आएंगे और 12 बजे तक पहुंच जाएंगे बहुत ऐतिहासिक दिन होगा शिवपुरी के लिए बाघ और हाथों से इशारा कर बताया कि बाघों को छोड़ा जाएगा” दरअसल शिवपुरी जिले के माधव नेशनल पार्क में जनवरी 2023 में ही बाघों को शिफ्ट किए जाने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं.सब कुछ ठीक रहा तो एक बार फिर 27 साल बाद 10 मार्च को माधव नेशनल पार्क में टाइगर दहाड़ेंगे.
27 साल बाद बाघों से आबाद होगा माधव नेशनल पार्क:
शिवपुरी के माधव नेशनल पार्क में 27 साल बाद एक बार फिर से टाइगर की दहाड़ सुनाई देगी.माधव नेशनल पार्क में वर्ष 1990- 91 तक यहां काफी संख्या में टाइगर हुआ करते थे.लेकिन अंतिम बार 1996 में यहां टाइगर देखा गया था.अब माधव नेशनल पार्क एक बार फिर से बाघों से आबाद होने जा रहा है.टाइगर प्रोजेक्ट के तहत यहां कुल 5 बाघों को बसाए जाने की योजना है.पहले चरण में यहां 3 बाघों को शिफ्ट किया जाएगा.इसमें पन्ना, बांधवगढ़ से एक-एक मादा टाइगर और भोपाल से एक नर टाइगर को शिफ्ट किया जाएगा.
फ्री रेंज में रहेंगे टाइगर:
माधव नेशनल पार्क में पहले चरण में आने वाले तीनों टाइगरों को फ्री रेंज में रखा जाएगा. यानी यहां टाइगरों को पिंजरे में कैद करके ना रखते हुए पार्क में उनके लिए बनाए गए बाड़े में खुले में रखा जाएगा. यहां इन टाइगरों को लेकर अध्ययन भी किया जाएगा कि वह यहां किस तरह से रहते हैं और खुद को कैसे इस नए वातावरण में अनुकूल करते हैं.हालांकि माधव नेशनल पार्क टाइगर सहित अन्य वन्य प्राणियों का प्राकृतिक घर है.लेकिन लगातार शिकार के चलते एक समय बाद यहां बाघों की संख्या खत्म हो गई थी.
पार्क में टाइगर छोड़ने की तैयारियों में जुटा प्रशासन:
शिवपुरी कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने गुरुवार को माधव नेशनल पार्क में टाईगरों को रखने हेतु बनाए गए बाड़े का भी निरीक्षण किया. दरअसल प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगामी 10 मार्च को जिले के संभावित दौरा कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर एसपी द्वारा माधव नेशनल पार्क में बनाए गए बाड़े का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के सुदृढीकरण के निर्देश दिये.

27 साल बाद फिर से माधव नेशनल पार्क में दहाड़ेंगे टाइगर, 10 मार्च को रिलीज होंगे टाइगर / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती विवाहिता ने पति व ससुराल पक्ष पर लगाए दहेज प्रताड़ना और घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप / Shivpuri News
- मंदिर में इंसानी मल-मूत्र फेंकने से फैला आक्रोश, ग्रामीण हुए एकत्रित, परिजनों ने आरोपित को वाहन में बैठाकर ले जाने से रोका / Shivpuri News
- प्रेम विवाह के बाद नवदंपति ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार, बालिग होने का दिया हलफनामा / Shivpuri News
- बड़ौदी में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, शादी से लौटे पति ने देखा दर्दनाक मंजर / Shivpuri News
- जमीन पर कब्जे के प्रयास का आरोप, पिछोर विधायक प्रतिनिधि समेत कई लोगों के खिलाफ एसपी से शिकायत / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News










Be First to Comment