शिवपुरी: बदरवास अनुविभाग के ग्रामीण अंचल में इस दिनों दहशत का माहौल है। कुछ रोज पूर्व सिंघाखेड़ी गांव में एक काले हिरण का शव मिला था। आज सिंघाखेड़ी गांव से सटे हुए गांव बरखेड़ा गांव में एक काले हिरण का शव मिला है। दोनों ही काले हिरण का शिकार किसी जंगली जानवर द्वारा किया गया है।
जानकारी के अनुसार, बरखेड़ा गांव के रहने वाले ब्रजेश धाकड़ के खेत में एक काले हिरण का शव क्षत विक्षिप्त अवस्था पड़ा मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी, मौके पर पहुचे वन अमले की टीम काले हिरण के शव को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों का कहना है हिरण का शिकार तेंदुए ने किया है कुछ रोज पूर्व पास के गांव सिंघाखेड़ी में भी एक काले हिरण को तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था। रेंजर शैलेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि हिरण के शव के आस-पास लकड़बग्घा के पैरों के निशान मिले हैं। संभवतः लकड़बग्घा ने हिरण का शिकार किया होगा। मृत हिरण का पोस्टमार्टम कराया है।
ग्रामीणों में दहशत का माहौल
गांव सिंघाखेड़ी और बरखेड़ा के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। बरखेड़ा गांव के रहने वाले रिंकू धाकड़ का कहना है कि तेंदुआ लगातार जानवरों को अपना शिकार बना रहा है। इससे पहले भी पालतू जानवरों को भी तेंदुआ अपना शिकार बना चुका है। तेंदुए के भय से रात्रि में घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। खेतों की रखवाली कर रहे किसानों को भी जान का खतरा बना है। रेंजर शैलेंद्र सिंह तोमर का कहना है हमलावर जानवर लकड़बग्घा है जो छोटे जानवरों पर ही हमलावर होता है। बड़े जानवरों और ग्रामीणों पर हमला नहीं करता।

फिर मिली काले हिरण की लाश, ग्रामीणों ने कहा तेंदुआ कर रहा शिकार, रेंजर ने बताया लकड़बग्घा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- नामजद एफआईआर नहीं तो आर-पार! एसपी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का चार दिवसीय धरना / Shivpuri News
- चार हत्याओं के गवाह परिवार की सुरक्षा हटने से मचा हड़कंप, एसपी से लगाई जान बचाने की गुहार / Shivpuri News
- पीछे से कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत; एक घायल, चालक पर केस दर्ज / Shivpuri News
- बैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri Newsबैराड़ में विहिप-बजरंग दल ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मनाया सेवा सप्ताह / Shivpuri News

- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- पॉक्सो केस के आरोपी युवक की वन स्टॉप सेंटर के बाहर चप्पलों से पिटाई, शादी को लेकर हुआ हंगामा / Shivpuri News
- एसपी की जनसुनवाई में महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्महत्या का प्रयास, दहेज प्रताड़ना और कार्रवाई नहीं होने से थी परेशान / Shivpuri News
- टावर पर चढ़े युवक ने लगाया तहसीलदार पर झूठी एफआईआर का आरोप, कलेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग / Shivpuri News
- 700 साल पुराने रास्ते पर दबंगों का कब्जा! 15 दिन से बंद मार्ग खुलवाने ग्रामीण पहुंचे कलेक्टर के दरबार, बच्चों का भविष्य अंधकार में / Shivpuri News
- 21 जून को टैक्सी लेकर निकला, 26 जून को मिली लाश: पत्नी ने दो युवकों पर जताया हत्या का शक, कलेक्टर से लगाई न्याय की गुहार / Shivpuri News









Be First to Comment