शिवपुरी: जिला अस्पताल में बेहोशी के हाल में एक युवक को अज्ञात चार लोग स्ट्रेचर पर छोड़ कर भाग निकले। वार्ड बॉय ने डॉक्टर को बुलाकर चेकअप कराया तो युवक की मौत हो चुकी थी। वार्ड बॉय की सूचना पर अस्पताल चौकी पुलिस ने अज्ञात शव को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी थी।
अस्पताल के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की माने तो रात करीब 10 बजे एक शिफ्ट कार में सवार पांच लोग आए थे। कार से एक मरीज को उतारकर स्ट्रेचर पर रखा था। इसी दौरान सिटी कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची थी, जिन्हें देख अज्ञात चार युवक शिफ्ट कार में बैठकर मौके से निकल गए थे।
परिजनों ने की शिनाख्त सुरवाया थाना क्षेत्र के खेरोना का रहने वाला पलुआ आदिवासी शनिवार सुबह जिला अस्पताल पहुंचा। जहां उसने मृतक की पहचान बेटे ब्रजेश आदिवासी के रूप की। पलुआ ने बताया कि उसका बेटा ब्रजेश पत्थर की खदान पर मजदूरी का काम करता था। काफी समय से वह खेरोना निवासी भूरा गुर्जर की अर्जुनगवा स्थित पत्थर की खदान पर काम करता था।
दोपहर में खदान मालिक के साथ गया था ब्रजेश शुक्रवार दोपहर खदान से घर लौटा था। कुछ देर बाद भूरा गुर्जर घर आया और ब्रजेश को ट्रॉली खाली करवाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। इसके बाद ब्रजेश वापस घर नहीं लौटा। रात के समय भूरा गुर्जर ने फोन पर सूचना दी कि ब्रजेश की तबीयत खराब हो गई थी, इसके कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया है।
पलुआ आदिवासी का कहना है कि जब वह अस्पताल पहुंचा तो उसे पता चला कि कुछ लोग उसे मृत अवस्था में अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पलुआ ने बताया कि ब्रजेश के साथी अजय, हलकन, आकाश और अरविंद भी मौत की असल वजह नहीं बता पा रहे हैं।
सुरवाया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। सुरवाया थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह चौहान का कहना है कि संभवत ब्रजेश की मौत ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरने से हुई है। परिजन, मृतक ब्रजेश के साथी सहित भूरा गुर्जर से पूछताछ की जा रही है।

SWIFT कार से 5 लोग आए, मजदूर को छोड़कर भागे, हुई मौत / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- सीएम राइज विद्यालय में प्रभार को लेकर विवाद, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, चयनित शिक्षकों की अनदेखी का आरोप, उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज / Shivpuri News<br>
- “सभी नियम पूरे होने पर खुली अनिल कोचिंग क्लासेस: तहसीलदार ने जांच के बाद हटाई सील, सुरक्षा मानकों का पालन करने वालों को मिली राहत” / Shivpuri News
- खेत पर घेरा, लाठियों से पीटा फिर डीजल डालकर जिंदा जलाया; जमीन विवाद में ग्रामीण की मौत / Shivpuri News
- खेत की मेड़ पटाने पर खूनी संघर्ष: कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला, एक ही परिवार के चार लोग घायल / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियाधाना के 20 शिक्षकों की पिछोर कॉलेज में ड्यूटी, स्कूलों की पढ़ाई पर संकट, बीईओ के आदेश पर उठे सवाल, ग्रामीण बोले— क्या पिछोर में शिक्षकों की कमी थी? / Shivpuri News
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News









Be First to Comment