Press "Enter" to skip to content

करैरा में व्यापारी के सूने घर में चोरी: 5 लाख नगदी सहित जेवरात चोरी, पिता का हुआ था देहांत / Shivpuri News

पिता के निधन पर दूसरे मकान पर सोने गए व्यापारी के सूने घर से सोने चाँदी के जेवरात सहित लाखों का माल समेट ले गए चोर 


5 लाख के जेवरात सहित 5 लाख से अधिक की नगदी सहित समेट ले गए चोर

शिवपुरी: करैरा कस्बे में बीती रात एक व्यापारी के सूने घर से चोर लाखों रुपए चोरी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। चोर घर में से 5 लाख रुपए नकद व 5 लाख रुपए कीमत के जेवरात चुराकर ले गए। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के मुताबिक करैरा नगर में एलआईसी ऑफिस के सामने रहने वाले व्यापारी संतोष पहारिया के घर से बीती रात चोर चोरी कर ले गए। संतोष पहारिया  के बेटे कार्तिक ने बताया कि उसके दादा बाबूलाल पहारिया का देहांत बीते रोज हो गया था। उसके दादा करैरा में ही पुलिस  लाइन के पास बने अलग मकान में रहते थे। इसलिए सभी लोग घर में ताला डालकर पुलिस लाइन स्थित मकान पर दो दिन पूर्व चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह घर किसी काम से पहुंचा तो घर में पूरा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर में पीछे के रास्ते से छत पर पहुंचे, जहां जाल को काटकर  चोर मकान के भीतर प्रवेश हुए। घर की अलमारी व बक्सों का सामान बिखरा था। घर से 5 लाख रुपए से अधिक नकद व 5 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोर चोरी करके ले गए। चोरी की शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। करैरा थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

डीवीआर सहित मंदिर में रखे बर्तन भी ले गए साथ टीम ने आकर चोरों के फिगर प्रिट लिए 

व्यापारी के सुने मकान मे चोरों ने चोरी की उसमे उनके फिंगर प्रिंट मिले जो टीम ने आकर उन फिंगर प्रिंट को जांच के लिए अपने पास रखे.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!