शिवपुरी: बदरवास के अटलपुर गांव में शराब पीने के लिए 200 रुपए नहीं दिए तो शराबी ने व्यक्ति का दांतों से होंठ काट खाया। घायल के पिता ने गुरुवार को एसपी ऑफिस शिवपुरी आकर लिखित शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक जगदीश पुत्र कल्याण सिंह बाथम निवासी अटलपुर ने गुरुवार को एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत की है।
जगदीश का कहना है कि बुधवार की शाम वह खेत पर था, तभी देवेंद्र पुत्र कृष्णभान उर्फ कल्लू केवट आया और शराब पीने के लिए 200 रुपए मांगने लगा। शराब पीने के लिए दो सौ रुपए नहीं दिए तो देवेंद्र केवट मारपीट करने लगा। मारपीट के दौरान देवेंद्र ने उसका दांतों से नीचे का होंठ काट खाया जिससे जख्म हो गया है।
घटना के बाद जगदीश ने सामुदायिक अस्पताल बदरवास आकर इलाज कराया। जगदीश के पिता कल्याण ने एसपी ऑफिस में लिखित शिकायत की है। कल्याण सिंह का कहना है कि कृष्णभान के संग पुरानी रंजिश चल रही आ रही है। 12 नवंबर को भी मारपीट करने पर थाने में शिकायत की थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शराब के लिए 200 रुपए नहीं दिए तो शराबी ने दांतो से होंठ काटे / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- गांधी पार्क मैदान में जुआ खेलते 5 लोग पकड़े, 14,800 रुपए जब्त / Shivpuri News
- इस बार होली पर चंद्र ग्रहण का साया, जानिए कब होगा होलिका दहन और कब खेली जाएगी रंगों की होली / Shivpuri News
- शारदा नशा मुक्ति केंद्र पर गंभीर आरोप, महिला ने एसपी से की शिकायत / Shivpuri News
- राजनीतिक दबाव में बेटे पर झूठा केस दर्ज करने का आरोप, परिवार ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- करैरा पुलिस की साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment