शिवपुरी: कायस्थ समाज पावन पर्व दीपावली त्योहार मनाने की श्रंखला में दिनांक 27 अक्टूबर 2022 को पुरानी शिवपुरी स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर पर सायंकाल 5 बजे चित्रगुप्त एवं कलम दवात पूजा का कार्यक्रम संपन्न होगा.
इसी क्रम में दिनांक 30 अक्टूबर 2022 को सायंकाल 6 बजे भगवान श्री चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना के उपरांत विशाल अन्नकूट भंडारे का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. प्रेस को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार आयोजित किए जा रहे दोनों ही कार्यक्रमों में आयोजक गणों ने सकल कायस्थ समाज शिवपुरी से आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों में सपरिवार सम्मिलित होने की विनम्रता पूर्वक आग्रह किया है.






Be First to Comment