शिवपुरी: जिले के पिछोर अनुभाग के भौंती कस्बे में असामाजिक तत्वों ने बीती रात थाना क्षेत्र में 3 मजारों में तोड़फोड़ कर माहौल खराब करने का प्रयास किया.सुबह घटना की जानकारी होने पर कस्बे में तनाव फैल गया.मामले में तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपियों ने शराब के नशे में धार्मिक स्थलों में की तोड़-फोड़
पिछोर अनुभाग के भौंती क़स्बे में बीती रात शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने के उद्देश्य से 3 मजारों को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना की जानकारी अल सुबह लगी जब कुछ लोग नमाज के लिए मस्जिद पहुँचे क्षतिग्रस्त मजारों को देख मुस्लिम समुदाय के लोगो में आक्रोश फैल गया गनीमत यह रही कि पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने वाले 2
आरोपियों को शक के आधार हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया.दरअसल पकड़े गए दोनों आरोपी संजू विश्वकर्मा और रवि रजक रात के समय धार्मिक स्थल के आसपास देखे गए थे जिस कारण पुलिस को उन पर शक हो गया.
घटना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर
धार्मिक स्थलों में तोड़-फोड़ की घटना की जानकारी मिलने के लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति ना बिगड़े इसको देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए.अधिकारियों ने थाने पर एकत्रित हुए समुदाय विशेष के लोगों को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया. ग्राम पंचायत सरपंच पति ने धार्मिक स्थल पर हुई तोड़फोड़ की मरम्मत कराने का आश्वासन दिया है.

धार्मिक स्थलों में तोड़-फोड़ कर माहौल खराब करने की कोशिश, 2 आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment