Press "Enter" to skip to content

डेढ़ घंटे तक नहीं पहुंचा ड्यूटी डॉक्टर, मरीज की तड़प तड़प कर मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले में फिर एक बार स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की लचर तस्वीर सामने आई है शिवपुरी जिले के पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में एक डॉक्टर के इंतजार करते-करते एक मरीज की तड़प तड़प कर मौत हो गई परिजनों ने पिछोर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं इसकी शिकायत पिछोर थाने में भी दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार पिछोर तहसील के जुन्गीपुर गांव के रहने वाले 50 वर्षीय नंदा कुशवाह पुत्र धन्नू कुशवाह को पेट दर्द और हाथ पैर दर्द की शिकायत हुई थी जिसके बाद परिजन 16 किलोमीटर का सफर करके बीते रोज नंदा कुशवाह को पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां स्वास्थ्य केंद्र पर ड्यूटी डॉक्टर मौजूद नहीं मिला। डेढ़ घंटे के इंतजार के बाद नंदा कुशवाह की मौत हो गई।

अस्पताल में मौजूद नहीं था डॉक्टर, तड़पते रहे थे पिता –

मृतक नंदा कुशवाह के पुत्र उमेश कुशवाह ने बताया की पिछोर के स्वास्थ्य केंद्र में अपने पिता को लेकर पहुंचे थे इस दौरान उन्हें स्ट्रेचर पर लिटा दिया था जिसके बाद वह ड्यूटी डॉक्टर को तलाशते रहे परंतु डॉक्टर स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद नहीं था इस दौरान नर्स से भी उन्होंने डॉक्टर को जल्द बुलाए जाने की बात कही थी परंतु नर्स डॉक्टर के जल्द आने की बात करती रही इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे का समय गुजर गया था। इस डेढ़ घंटे में उसके पिता नंदा कुशवाह स्ट्रेचर पर पड़े पड़े तड़प रहे थे जिसके बाद उन्होंने दम तोड़ दिया डेढ़ घंटे बाद मौके पर पहुंचे ड्यूटी डॉक्टर ने जब उसके पिता का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक नंदा कुशवाह के पुत्र उमेश कुशवाह ने डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं इसकी शिकायत पिछोर थाने में भी दर्ज कराई गई है उमेश कुशवाह का कहना है कि अगर समय पर उसके पिता को उपचार मिल जाता तो उनकी जान बच सकती थी।

इस पूरे मामले शिवपुरी सीएमएचओ डॉ पवन जैन का कहना है कि नंदा कुशवाह लंबे समय से बीमार चल रहे थे जिसका उपचार अन्य किसी अस्पताल में चल रहा था परिजन उन्हें जब अस्पताल लेकर पहुचे थे उससे पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के वारे में पिछोर बीएमओ संजीव वर्मा के द्वारा मुझे भी अवगत करा दिया था साथ ही इसकी सूचना पिछोर एसडीएम को भी पिछोर बीएमओ के द्वारा दे दी गई थी।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!