शिवपुरी: जिले के नरवर नगर में एक दुकान में अचानक से आग भड़क गई। आग इतनी भीषण की देखते ही देखते दुकान में रखा लाखों के सामान स्वाहा हो गया। पीड़ित दुकानदार ने राहत राशि मुहैया कराए जाने को लेकर आगजनी की शिकायत नगरीय प्रशासन से की है।
जानकारी के अनुसार नरवर नगर के पुराने बस स्टैंड के पास सुखलाल बाथम की पेंटर की दुकान स्थित है उक्त दुकान में अज्ञात कारणों के चलते बीते रात आग भड़क गई सुखलाल बाथम ने बताया कि वह अपनी दुकान को बंद कर कर घर चला गया था। इसी दौरान रात्रि करीबन 10:00 बजे उनके पास फोन पर दुकान में लगी आग की सूचना मिली जब तक वह दुकान पर पहुँचा और मौजूद लोगों की मदद से आग पर काबू पाया तब तक दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था सुखलाल जाटव ने बताया कि वह पेंटिंग का काम करते थे साथ ही वाहनों की नंबर प्लेट आदि बनाने का काम करते थे जिसके लिए उनकी दुकान में कंप्यूटर सहित मशीनें, रेडियम की सामग्री आदि कई प्रकार के सामान रखे हुए थे जो आगजनी की घटना से जलकर खाक हो गए। आगजनी की मुख्य बजह शॉर्ट सर्किट से जोड़कर देखी जा रही है दुकानदार सुखलाल बाथम ने राहत राशि मुहैया कराए जाने की मांग को लेकर एक शिकायती पत्र नगरीय प्रशासन को भी सौंपा है।

पेंटर की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जलकर हुआ खाक / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment