शिवपुरी: जिले के रन्नौद तहसील के ग्राम धंधेरा में एक 10 फ़ीट लंबा मगरमच्छ घुस आया। मगरमच्छ को देख गांव में हड़कंप की स्थिति निर्मित हो गई थी। मौके पर ग्रामीण एकत्रित हुए और उसे लाठी और डंडों की मदद से गांव के बाहर निकाल दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम धंधेरा में बीती रात एक 10 फीट लंबे मगरमच्छ को देखा गया ग्रामीण हरिकिशन जाटव के अनुसार मगरमच्छ गांव के किनारे नदी सरोवर डैम से निकलकर गांव में घुस आया था जिसे देख दहशत का माहौल बन गया था। गांव में मगरमच्छ निकलने की सूचना वन विभाग को दी थी परंतु घंटो बीत जाने के बाद भी वन विभाग के टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू करने नहीं पहुंची मगरमच्छ इस दौरान गांव की हरिजन बस्ती तक पहुंच चुका था जिसके बाद सभी ग्रामीणों ने एक राय होकर लाठी और डंडों की मदद से मगरमच्छ को वापस नदी की ओर पहुंचाने का फैसला लिया घंटों की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने मगरमच्छ को वापस नदी में छोड़ दिया हरिकिशन जाटव ने बताया इस बीच मगरमच्छ का मुंह खुला हुआ था जिससे मगरमच्छ को नदी तक पहुंचाने में काफी दहशत भरी स्थिति ग्रामीणों के बीच बनी रही थी।

गांव में घुसा 10 फिट लंबा मगरमच्छ, दहशत के साथ ग्रामीणों ने भगाया मगरमच्छ / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment