Press "Enter" to skip to content

दीवाली के दिन छाया परिवार में मातम, 14 वर्षीय बच्चे की हादसे में मौत, चक्काजाम / Shivpuri News

शिवपुरी। आज गुना वायपास पर नाबालिग बच्चे के शव को रखकर परिजनों ने चक्काजाम कर दिया. वहीं परिजनों ने आरोपियों पर कार्रवाई करने को लेकर यह चक्काजाम किया हैं. परिजनों का आरोप हैं की बाइक सवार दो लोगों ने बच्चे का एक्सीडेंट किया फिर बच्चे के शव को फेंकर चले गए जिसके बाद बच्चे की मौत हो गई. वहीं आज परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे जिसके बाद बच्चे के शव को परिजन गुना बायपास लेकर आए और शव को रखकर चक्काजाम किया मौके पर पुलिस प्रशासन मौजूद हैं वही परिजनों से बातचीत की जा रही हैं. मौके पर SDOP अजय भार्गव, टीआई सुनील खेमरिया, टीआई विकास यादव, यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव सहित पुलिस बल मौजूद हैं. वही दोनों युवक फतेहपुर रोड पर CCTV कैमरे में भी कैद हो गए.

यह था मामला

शिवपुरी के जिला अस्पताल में आज नाबालिक 14 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. वहीं बच्चे को दो लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया वही अस्पताल में डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार रोहित पुत्र बबलेश शाक्य उम्र 14 वर्ष निवासी गौशाला साइकिल से घूमने निकला तभी गुना बायपास से पहले बच्चे का एक्सीडेंट हो जाता हैं, जिसके बाद बच्चे को दो लोग जिला अस्पताल में भर्ती कराया वहीं बच्चे की मौत हो गई जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई वहीं परिजन जिला अस्पताल पहुंचे.

बाइक चालक रोमेश सिंह गुर्जर और पीछे वाले का नाम धर्मेंद्र रघुवंशी है जो एक टीचर है ग्राम खरेह में पोस्टेड हैं. जिसके पैर में भी चोट के निशान है। मौके से दोनो युवक डरे हुई स्थिति में उसको उठाकर जिला अस्पताल लेकर आते है और बाइक चालक रमेश गुर्जर वहां से उसको छोड़कर चला जाता है, और दूसरा व्यक्ति लोगों की नजरो में आ जाता है और उसी पर शक जाता है लेकिन वो व्यक्ति आंखों में धूल झोंककर चला जाता है. वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है.

आज ही कराई थी पिता ने साईकिल सही

मृतक बच्चे के पिता ने बताया की आज ही बच्चे की साईकिल सही कराई थी पिछले कई दिनों से साईकिल खराब थी आज ही सही कराई और बच्चा घूमने गया तभी यह हादसा हो गया और बच्चे की मौत हो गई.

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!