Press "Enter" to skip to content

सास ने बहू को दिया पीने के लिए फिनायल, बहू की हालत गंभीर / Shivpuri News

शिवपुरी के देहात थाना क्षेत्र के गौशाला में सास-बहू के झगड़े में सास ने अपनी ही बहू को फिनायल पीने को दे दी जिसे आपा खोई बहू ने पी लिया। महिला को इलाज के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

जिला अस्पताल में भर्ती सीमा पाल पति आकाश पाल ने बताया कि उसका पति ट्रक चालक है। वह घर पर कम ही रहता है। उसकी दो बेटियां और देवर भी है। उसकी सास उससे झगड़ा करती रहती है। वह उसे घर से निकालना चाहती है। सास ने उससे झगड़ा कर कहा कि फिनायल की शीशी पी कर मर जा। इसके बाद वह उल्टा मेरे खिलाफ झूठी शिकायत पुलिस में करने के जाने लगी, तो मैंने वह फिनायल पी ली।

जिला अस्पताल में कराया भर्ती
जानकारी के अनुसार फिनायल पीने के बाद सीमा की तबियत बिगड़ गई है। सीमा की बड़ी बेटी ने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। सीमा का पति आकाश भी घर पहुंच गया, जिसके बाद सीमा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!