Press "Enter" to skip to content

करैरा में देवर भाभी के साथ लूट की घटना को दिया अंजाम, दो संदिग्ध पकड़े, जल्द खुलासा / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के करैरा थाना क्षेत्र में सेना के जवान की पत्नी और उसके छोटे भाई के साथ लूट की वारदात को अंजाम उस वक्त दिया गया जब देवर-भाभी बाइक पर सवार होकर अपने गाँव वापस जा रहे थे इसी दौरान तीन बाइक सवार बदमाशों ने बीती रात लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। इसकी शिकायत करैरा थाने में दर्ज कराई गई है। करैरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए लुटेरों की तलाश शुरू कर दी थी। वहीं आज लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को आज सुबह पीड़ित पक्ष के पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस दोनों संधिग्ध आरोपियों से पूछताछ में जुटी हुई है।


ये था घटनाक्रम

जानकारी के अनुसार दीपू सिसोदिया अपनी भाभी निम्मीराजा के साथ शिवपुरी से अपने गांव सिलरा वापस लौट रहा था तभी बेरखेड़ा चौराहे के नीचे काली पहाड़ी पुलिया पर पीछे से आई तेज रफ्तार पल्सर बाइक पर 3 लोग सवार थे उनके द्वारा गाड़ी को रोक लिया गया और कनपटी पर कट्टा लगाकर उसके साथ मारपीट की गई इसके बाद अन्य दो लुटेरों ने भाभी के बैग में रखी पांच सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, झुमकी, ब्रजबाला, पुतैया, एक बेंदा बेसर, चांदी की पायल एवं 2 एंड्राइड मोबाइल फोन छीन कर मौके से फरार हो गए। दीपू ने बताया था उक्त बाइक सवार बदमाश काफी देर से पीछा कर रहे थे जब गड्ढे वाली रोड़ आई तो उंसे अपनी बाइक को धीमा करना पड़ी थी। तभी बदमाशों ने उसकी बाइक के आगे बाइक लगाकर कट्टे की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। इसकी शिकायत पीड़ित के द्वारा करैरा थाने में पहुंचकर दर्ज कराई गई है पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

पीड़ित ने पकड़े दो संधिग्ध

पुलिस के साथ-साथ पीड़ित पक्ष ने भी लुटेरों की तलाश कर रखी थी आज सुबह गधाई ग्राम के पास दीपू सिसोदिया और उसके सहयोगियों ने दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़कर करैरा थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। करैरा थाना प्रभारी सतीश सिंह चौहान का कहना है कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!