Press "Enter" to skip to content

बर्थडे पार्टी में शामिल होने घर से निकला 22 वर्षीय युवक लापता, गुमशुदगी दर्ज / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर के किले के अंदर निवासी 22 वर्षीय युवक फैजान खान पुत्र आयूब खान बिना बताए घर से लापता हो गया है। घटना की रिपोर्ट परिजनों ने पोहरी थाना पहुंचकर दर्ज कराई जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि फैजान खान बीती रात करीब 9:30 बजे घर से अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गया था फिर लौट कर घर नहीं पहुंचा।
परिजनों ने युवक को हर संभव जगह तलाश किया लेकिन युवक का कहीं सुराग नहीं लगा। जिसके बाद घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना पोहरी में दर्ज कराई गई है। युवक इससे पहले भी वर्ष 2015 में एक बार घर छोड़ कर भाग गया था जो एक महीने बाद इंदौर में मिला था।
पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!