Press "Enter" to skip to content

धनतेरस पर SP का गिफ्ट: 80 मोबाइल कीमत 12 लाख के खोज कर लोगों को किये सुपुर्द / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल ने शिवपुरी शहरवासियों के गुम हुये मोबाइल वापस प्राप्त कर लोगों को वितरित किये है. जिन लोगों के मोबाइल गुम हुए थे ,उन लोगों ने साइबर सेल शिवपुरी में मोबाइल खोने की शिकायत दर्ज की थी जिसके बाद, सायबर सेल प्रभारी सउनि प्रवीण त्रिवेदी एवं उनकी टीम ने गुम हुए मोबाइलों में से 80 मोबाइल कीमती लगभग 12 लाख बरामद कर लिये हैं जिन्हें आज पुलिस अधीक्षक शिवपुरी व्दारा पुलिस कन्ट्रोल रुम शिवपुरी मे लोगों को वापस किया गया, अपने मोबाइल वापस पाकर लोग वहुत प्रशन्न दिखे एवं पुलिस अधीक्षक शिवपुरी को धन्यबाद कहा.

सायबर सेल प्रभारी स उ नि प्रवीण त्रिवेदी एवं सायबर सेल टीम द्वारा मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं दिल्ली, उत्तर प्रदेश राज्यों से लोकल पुलिस की मदद लेकर एवं लोगों से संपर्क कर शिवपुरी मे खोये हुये मोबाइलों को कोरियर के माध्यम से बापस लाया गया है. पुलिस अधीक्षक शिवपुरी ने सायबर टीम एवं इस कार्य मे लगे अन्य पुलिस कर्मियों की इस कार्य के लिये सराहना की है.

जिन लोगों ने मोबाइल वापस प्राप्त किए उन्होंने पुलिस अधीक्षक एवं साइबर टीम को माला पहनाकर सम्मानित भी किया।

उक्त कार्रवाई में सायबर सेल प्रभारी सउनि प्रवीण त्रिवेदी, प्रआर.विकास चौहान,आरक्षक आलोक व्यास, जलज रावत, देवेंद्र सैन की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!