Press "Enter" to skip to content

मिट्टी की खदान धसकने से 8 वर्षीय मासूम दबने से हुई घायल / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र के ग्राम अटरूनी कंचनपुरा में मिट्टी की खदान धसकने से हादसा घटित हो गया। इस हादसे में एक 8 वर्षीय बालिका मिट्टी में दबने से घायल हो गई। बालिका को उपचार के लिए शिवपुरी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम अटरूनी कंचनपुर की रहने वाली 8 वर्षीय बालिका दीपा पुत्री शिशुपाल आदिवासी अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर मिट्टी की खदान पर मिट्टी खोदने गई हुई थी, जब सभी बच्चे मिट्टी खोद रहे थे, इसी दौरान मिट्टी की खदान का एक हिस्सा ढह जाने से हादसा घटित हो गया। 8 वर्षीय बालिका दीपा मिट्टी में दब गई।

इसकी सूचना अन्य बच्चों ने दीपा के परिजनों को दी मौके पर पहुंचकर परिजनों ने बालिका को मिट्टी से बाहर निकाला, बालिका को पहले कोलारस के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जिसके बाद उसे शिवपुरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बालिका के पिता ने बताया कि दीपा के सिर में चोट आई है, साथ ही उसका एक पैर भी फ्रैंक्चर हुआ है। बालिका का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!