Press "Enter" to skip to content

डेंगू: करैरा के 9वीं के छात्र की इलाज के दौरान झाँसी में मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: करैरा के दावरदेही गांव में 9वीं के छात्र की डेंगू से मौत हो गई है। इलाज के दौरान छात्र ने दम तोड़ा है। परिजनों ने झांसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके अलावा करैरा अनुविभाग क्षेत्र में डेंगू से पहली मौत का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक कक्षा 9वीं का छात्र सागर पुत्र सुनील जाटव निवासी ग्राम दावरदेही की हालत बिगड़ने पर परिजन इलाज कराने झांसी ले गए। निजी अस्पताल में जां कराने पर डेंगू की पुष्टि हुई। इलाज के दौरान सागर जाटव दवाएं लेता रहा और उसकी हालत में सुधार की बजाय हालत बिगड़ती चली गई।

छात्र की गुरुवार को मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि सागर दिनारा में रहकर पढ़ाई करता था। इसी दौरान वह बीमार पड़ गया था। परिजन छात्र सागर जाटव का इलाज कराने झांसी ले गए। इस कारण स्वास्थ्य विभाग शिवपुरी डेंगू से मौत को लेकर पूरी तरह अनभिज्ञ था। छात्र की जांच रिपोर्ट सीएमएचओ डॉ पवन जैन को भेजी तो उन्होंने ने बताया कि रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि है। मामले का पता चलने पर स्वास्थ्य विभाग देर शाम हरकत में आ गया है।

कांग्रेस नेता को भी डेंगू ? दिनारा कस्बा में कांग्रेस नेता रूपेंद्र यादव बीमार पड़ गए हैं और झांसी इलाज चला। हालांकि स्वस्थ होकर घर लौट आए। जांच रिपोर्ट में रूपेंद्र यादव को डेंगू बीमारी बताई जा रही है। लेकिन छात्र की मौत से लोगों में डेंगू बीमारी को लेकर भय का माहौल है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!