Press "Enter" to skip to content

ग्राम पंचायत रातीकिरार में 30.48 लाख की राशि का गबन, SEO पर भारी पड़ा सचिव / Shivpuri News

शिवपुरी: पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत रातीकिरार में पंचायत सचिव द्वारा 30.48 लाख रु. की राशि का गबन किया है। राशि का आहरण करके मौके पर काम नहीं कराए। जनपद सीईओ ने नोटिस जारी किया तो सचिव ने जवाब तक नहीं दिया। इसलिए जिला पंचायत सीईओ को नोटिस जारी करना पड़ा। लेकिन मामले में सचिव के खिलाफ अभी तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत रातीकिरार में ग्राम रौंदा सीसी रोड निर्माण महादेव मंदिर से देवी मंदिर तक 470650 रु., ग्राम रातिकिरार सीसी रोड रमेश के घर से सुरेश के घर तक 202150 रु., ग्राम रौंदा सीसी रोड निर्माण बिलुपुरा रोड से यादव बस्ती 433500 रु., रातीकिरार चबूतरा निर्माण रावत मोहल्ला 112690 रु., ग्राम रौंदा में चबूतरा हरिजन बस्ती स्कूल के पास 211990 रु. और पंचायत भवन मरम्मत के लिए 161800 रु. कुल 30 लाख 48 हजार 980 रु. की राशि आहरित की गई।

लेकिन उक्त राशि के एवज में मौके पर कोई काम नहीं कराया गया। पंचायत सचिव वीरेंद्र शर्मा को पोहरी जनपद सीईओ के 26 अगस्त 2022 को नोटिस जारी किया, जिसका सचिव ने कोई जवाब नहीं दिया। जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी ने 21 सितंबर को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब प्रस्तुत करने को कहा था। लेकिन मामले में अभी ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।

गबन के मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे
“ग्राम पंचायत रातीकिरार के सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। सचिव ने क्या जवाब दिया है और कार्रवाई कहां से पहुंची है, फाइल देखकर बता पाएंगे। गबन के मामले में ठोस कार्रवाई करेंगे।” -उमराव मरावी , सीईओ, जिपं शिवपुरी

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!