Press "Enter" to skip to content

1200 लीटर अवैध लहान व हाथ भट्टी की कच्ची शराब, एक आरोपी गिरफ्तार / Shivpuri News

शिवपुरी: पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी राजेश सिंह चंदेल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय पिछोर दीपक तोमर के मार्गदर्शन में आज दिनांक 20.10.22 को थाना प्रभारी पिछोर गब्बर सिंह गुर्जर के नेतृत्व में आपरेशन प्रहार के तहत अवैध शराब विरोधी अभियान के अंतर्गत आज चौकी हिम्मतपुर थाना पिछोर पुलिस ने ग्राम करारखेडा के जंगल में बने अवैध शराब बनाने के अड्डों पर छापा मारकर 1200 लीटर शराब बनाने का गुड़ का लाहन व भट्टी नष्ट की । यह लोग भारी पैमाने पर बेचने के लिए शराब तैयार कर रहे थे लेकिन पुलिस ने शराब बनाने के अड्डे नष्ट कर दिए तथा आरोपी हनुमत सिंह पुत्र जगदीश सिंह चौहान उम्र 50 साल निवासी करारखेडा के कब्जे से अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची शराब 10 लीटर जप्त की गई व आरोपी के विरुद्ध थाना पर आबकारी एक्ट का अपराध कायम किया गया। अवैध शराब बनाने वालों के विरुद्ध यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक गब्बर सिहं गुर्जर, चौकी प्रभारी हिम्मतपुर उन नितिन भार्गव, अरविन्द सिंह जाट, सउनि अमरलाल बंजारा, चरन सिंह, जहान सिंह, प्र.आर. दीपक चौहान, प्रतिपाल सिंह चौहान, हीरालाल पाल, राजेन्द्र यादव, आर. हरीश जाट, सैनिक सिरनाम की सराहनीय भूमिका रही ।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!