शिवपुरी: जिले के भौंती थाना पुलिस ने गुरुवार सुबह मुखबिर की सूचना पर बड़ी संख्या में डीजल से भरे ड्रमों से लदी पीकअप वाहन को पकड़ा हैं। ड्रमों में डीजल भरकर पिछोर की ओर लोडिंग वाहन की सहायता से शिवपुरी लाया जा रहा था। पुलिस ने लोडिंग चालक निर्माल पाल को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
भौंती थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह उन्हें सूचना प्राप्त हुई कि एक लोडिंग वाहन (एमपी 67 जी 0502) में डीजल भरकर लाया जा रहा है। इस सूचना पर चैकिंग लगाई गई तो उक्त वाहन सामने से आता दिखाई दिया। जिसे रोककर उसकी तलाशी ली तो लोडिंग में पीछे 12 ड्रम रखे हुए थे।
जिनमें 2400 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिस पर लोडिंग चालक निर्माल पाल से पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि वह चंदेरी अशोकनगर का निवासी है। ईसागढ़ से वह डीजल लेकर शिवपुरी जा रहा था। हालांकि अभी तक उसने यह नहीं बताया कि वह किस उद्देश्य से यह डीजल लेकर आया था।
ड्राइवर ने बोला- झूठा मामला दर्ज
लोडिंग चालक निर्माल पाल ने पुलिस को बताया कि वह डीजल को ईसागढ़ से भर कर ला रहा है, जब पुलिस ने पड़ताल की तो जिस ईसागढ़ के पेट्रोल पंप से डीजल भरकर लाने की बात पिकअप चालक ने कही थी। वह साबित नहीं हो सकी। पेट्रोल पंप संचालक ने ऐसे कोई भी डीजल भरा जाने की बात नहीं स्वीकारी। पुलिस आरोपी चालक से पूछताछ में जुटी हुई है।
यूपी से सस्ते दामों में लाते हैं डीजल
सूत्रों की माने तो ऐसे कई पिकअप बाहर हर रोज झांसी से सस्ते दामों में डीजल को भरकर लाते हैं। इस डीजल को वह शिवपुरी में चल रहे क्रेसर, पोकलेन, जेसीबी के ठेकेदारों के लिए सस्ते दामों में खपा देते हैं। बताया गया है कि हर रोज इस मार्ग से हजारों लीटर डीजल उत्तर प्रदेश के झांसी से स्मगलिंग करके लाया जाता है। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश के झांसी के डीजल के दामों में और मध्यप्रदेश के दामों में कई गुना अंतर है। जिसका मुनाफा कमाने के लिए हर रोज उत्तर प्रदेश के झांसी से डीजल को भरकर लाते हैं और शिवपुरी में खपा देते हैं।

डीजल से भरे 12 ड्रम सहित पिकअप बाहन पुलिस ने पकड़ा / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- मिनी वृंदावन बना राजपुरा रोड का राधा-कृष्ण मंदिर, यादव समाज ने खेली लट्ठमार होली / Shivpuri News
- अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 1 अप्रैल तक करें ऑनलाइन अप्लाई / Shivpuri News
- मेंटेनेंस के कारण 7 मार्च को इन क्षेत्रों में सुबह 6 से 11 बजे तक बिजली बंद / Shivpuri News
- वनखेड़ा पुलिया लूट कांड का खुलासा: चार आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-नकदी और सोने की पुतईया बरामद / Shivpuri News
- शिवपुरी में Nexa शोरूम पर इलेक्ट्रिक कार ‘e-Vistara’ का शुभारंभ / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment