शिवपुरी: शिवपुरी के ग्राम टीला में 18 वर्षीय युवती ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है. वहीं परिजनों को इसकी सूचना मिली तो तुरंत जिला अस्पताल लेकर आए जहां उसकी मौत हो गई.
जानकारी के अनुसार मृतिका के मामा राधे श्याम रावत ने बताया कि पूजा रावत पुत्री वासुदेव रावत निवासी टीला थाना कोलारस अपने खेत पर थी तभी खेत में डालने वाली जहरीली दवाई का उसने सेवन कर लिया जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लेकर आए और उसकी मौत हो गई. फिलहाल पूजा ने जहरीली दवा किन कारणों के चलते खाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.






Be First to Comment