Press "Enter" to skip to content

पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, वहीं किसान की करंट लगने से मौत / Shivpuri News

शिवपुरी: कोलारस थाना क्षेत्र के गुना-शिवपुरी फोरलेन हाईवे स्थित पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास बाइक स्लिप होने से एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने उपचार के दौरान ग्वालियर में दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार पंजाब नेशनल बैंक कर्मचारी दुर्गेश चंदेल निवासी खरेह अपनी बाइक से शिवपुरी से अपने गांव खरैह जा रहा था तभी पूरनखेड़ी टोल प्लाजा के पास बाइक चालक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक स्लिप हो थी जिससे बाइक चालक के गंभीर चोट आई थी बाइक चालक को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए कोलारस अस्पताल लाया गया गंभीर चोट होने के चलते चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया पर बाइक चालक के गंभीर चोट होने के चलते ग्वालियर में उपचार चल रहा था देर रात को युवक ने दम तोड़ दिया है।

करंट लगने से हुई किसान की मौत

कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुर में खेत पर काम करते समय एक 55 साल के किसान की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रमेश पुत्र पहलवान सिंह केवट उम्र 55 निवासी हरिपुर बीती रात्रि अपने खेत पर बोर के स्टार्टर में कार्य करते समय करंट लग गया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रमेश के शव को कोलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई जहां पीएम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!