Press "Enter" to skip to content

शहर की पॉश कॉलोनी आदर्श नगर में लाखों की चोरी  / Shivpuri News

 

-सी.सी.टीव्ही कैमरे में कैद हुए चोर

-2, 5 के नई नोटों की गड्डी सहित सोने चांदी के गहने ले जाने में रहे हैं सफल

शिवपुरी ब्यूरो। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली आदर्श कॉलोनी में बीती रोज दिन दहाड़े एक सूने मकान में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर लाखों रूपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया हैं। जबकि चोरी को अंजाम देने वाले चोर सीसी टीव्ही कैमरे में कैद हो गए हैं। मकान मालिक को इस बात की जानकारी शाम को लगी तब वह अपने मकान में गया। मकान मालिक राजकुमार जैन ने बताया कि मकान के अंदर रखी गोदरेज की अलमारी शब्बल के माध्यम से तोड़ दी गई और उसके अंदर रखे सोने, चांदी के गहने जिसमें पुराने समय के चांदी के सिक्के, सोने की चैन, अंगूठी, नए 2, 5 के नई नोटों की गड्डी, के साथ लगभग 80 हजार रूपए व चांदी के नमोकार मंत्र, महावीर स्वामी चित्र बना सोने का सिक्का सहित अन्य कीमती सामान ले जाने में सफल रहे हैं। जिसकी जानकारी मकान मालिक राजकुमार जैन ने बीते रोज एक आवेदन के माध्यम देहात थाने में की हैं। जिस पर से पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला संज्ञान में ले लिया हैं। यहां उल्लेख करना प्रासंगिक होगा कि पिछले एक सप्ताह में शहर पॉश कॉलोनी आदर्श नगर चार घटनाऐं घटित हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस भी इन चोरी घटनाओं पर ध्यान नहीं दे रही हैं।

More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!