शिवपुरी: करैरा अनुविभाग की मगरौनी चौकी के वार्ड क्रमांक 6 में रहने वाली एक महिला ने पति पर उसके नाम से फर्जी वोटर आइडी कार्ड बनवाने का आरोप लगाया है। महिला ने कहा कि मेरे नाम की संपत्ति हड़पने के लिए किसी दूसरी महिला का फोटो लगाकर पत्नी के नाम का फर्जी वोटर कार्ड बनवा लिया है। यह आरोप युवक की पत्नी ने लगाए हैं।
पत्नी ने दोनों वोटर कार्ड पेश कर मगरौनी चौकी पुलिस से फर्जी वोटर कार्ड बनवाने वाले पति और महिला के खिलाफ शिकायत की है। जानकारी के अनुसार कमलेश दुबगैया पत्नी दामोदर प्रसाद दुबगैया का वोटर कार्ड है। इनके नाम नगर परिषद मगरौनी में मकान, जमीन और ग्वालियर में संपत्ति दर्ज हैं।
पति-पत्नी के मतभेद के चलते दामोदर प्रसाद दुबगैया ने मगरौनी की किसी दूसरी महिला हेमा उर्फ हेमलता का नाम कमलेश दुबगैया कर वोटर कार्ड बनवा लिया है। कमलेश दुबगैया ने पुलिस को लिखित शिकायत और स्वयं के नाम से दूसरा वोटर कार्ड पेश कर कहा है कि मेरी संपत्ति हड़पने के लिए पति द्वारा यह साजिश की जा रही है। इनके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाए।
मामले में मगरौनी चौकी प्रभारी दीपक शर्मा का कहना है कि फर्जी वोटर कार्ड बनवाने को लेकर महिला ने आवेदन दिया है। शिकायत की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

पति ने ज़मीन हड़पने दूसरी महिला का फोटो लगवाकर बनावाया फर्जी वोटर कार्ड / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- 7 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर थाने के सामने जाम, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप / Shivpuri News
- 12वीं की छात्रा की मौत पर चार युवकों पर केस, मां बोलीं- प्रताड़ना से परेशान थी बेटी, किराए के कमरे में मिली थी छात्रा की लाश / Shivpuri News
- सूना मकान बना निशाना: पार्षद के घर से तिजोरी, जेवर और बाइक ले उड़े चोर / Shivpuri News
- बारात से लौट रहे युवकों की कार पलटी, दो चचेरे भाइयों की मौत; दो गंभीर घायल, पिछोर-चंदेरी रोड पर तड़के हुआ हादसा / Shivpuri News
- दारू के लिए पैसे नहीं दिए तो कुल्हाड़ी-डंडे से हमला, दो पर मामला दर्ज / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »
- खनियांधाना की बेटी ने किया कमाल: पहले ही प्रयास में बनी CA, नगर का बढ़ाया मान / Shivpuri News
- पेट्रोल-डीजल के जखीरे ने उजाड़ा परिवार: मासूम बेटी के बाद पिता की भी मौत, मृतकों की संख्या हुई 3 / Shivpuri News
- 85 साल के किसान की जमीन पर सौदेबाजी! कोर्ट के आदेश पर फर्जी अनुबंध मामले में FIR / Shivpuri News
- परीक्षा के लिए नहीं करना पड़ेगा पलायन? शिवपुरी को स्थायी एग्जाम सेंटर बनाने राज्यवर्धन सिंह गौर ने केंद्रीय मंत्री से की मांग / Shivpuri News
- 111 करोड़ बहाए, नाले फिर भी चालू: हाईकोर्ट ने पूछा—जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब? / Shivpuri News










Be First to Comment