शिवपुरी: शिवपुरी के सुरवाया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम धुँवानी में आज एक कुपोषित बच्चा मिला है. वहीं बच्चे के परिजन लगातार एंबुलेंस को फोन लगाते रहे लेकिन 2 दिन से एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंची जिसके बाद आज परिजन निजी वाहन टैक्सी से बच्चे को जिला चिकित्सालय लेकर आए जहां डॉक्टर ने उसका वजन कम बताया और भर्ती कर लिया.
जानकारी के अनुसार बच्चे की मां वर्षा आदिवासी ने बताया कि उसका बेटा रचित आदिवासी डेढ़ साल का है वही बच्चे का वजन 6 किलो 300 ग्राम है और बच्चा कुछ भी खाता है तो तुरंत ही उल्टी कर देता है जिसके कारण बच्चा पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं हो पाता है इसके बाद लगातार बच्चे को गांव में दिखाया लेकिन इलाज नहीं मिला वहीं जब परिजनों ने आंगनवाड़ी सहायिका को बताया तो कल सहायिका ने कई बार एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन तैयार बैठे रहे आज भी आंगनबाड़ी सहायिका ने एंबुलेंस को फोन लगाया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन बच्चे को निजी वाहन टैक्सी से जिला अस्पताल लेकर आए जहां डॉक्टरों ने बच्ची का वजन कम बताया है.
आंगनवाड़ी सहायिका ममता गुप्ता ने बताया कि कल से लगातार एंबुलेंस को फोन कर रहे हैं. लेकिन गांव में एंबुलेंस नहीं पहुंची जिसके बाद आज निजी वाहन टैक्सी से बच्चे को जिला अस्पताल लाया गया है उन्होंने बताया कि बड़ी बेटी 3 साल की है उसकी भी तबियत खराब रहती है जिसको कल जिला अस्पताल लेकर आएंगे और उसको भी दिखाएंगे इस पूरे मामले में स्वास्थ्य विभाग की एंबुलेंस सेवाओं पर पानी फिरता नजर आ रहा है.

धुँवानी में मिला कुपोषित बच्चा, एम्बुलेंस नहीं आई तो निजी बाहन से लाए जिला चिकित्सालय
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- कलेक्टर ने गांव में देखी चारपाई बुनाई की पारंपरिक कला, कारीगर का बढ़ाया हौसला / Shivpuri News
- सतनवाड़ा फिल्टर प्लांट का निरीक्षण करने पहुंचे कलेक्टर, मोटर में हुआ सुधार, शहरवासियों को मिल सकेगा पानी / Shivpuri News<br>
- शिवपुरी में स्वच्छता अभियान लगातार जारी, प्लास्टिक जब्ती, चालानी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज / Shivpuri News
- ट्रैक्टर चोरी की वारदात नाकाम, गियर फंसने पर 100 मीटर दूर छोड़कर भागे चोर / Shivpuri News
- किसानों की 12 मांगों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन 7 मई को, पड़ोरा चौराहे पर प्रदर्शन / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment