शिवपुरी. जिलाबदर अपराधी नजर आया कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ फोटो में, आपको बता दें कि 3 माह के लिए कलेक्टर ने चार आदतन अपराधियों को जिला बदर घोषित किया था. जिनमें से एक अपराधी कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ एक कार्यक्रम में दिखा. दरअसल कोलारस विधानसभा के ग्राम रिझारी में गणेश उत्सव कार्यक्रम के दौरान कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी शामिल होने गए थे तभी एक फोटो सोशल पर वायरल हुआ जिसमे कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ एक आदतन जिलाबदर आरोपी दिखाई दें रहा हैं.
जिला मजिस्ट्रेट अक्षय कुमार सिंह द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2022 को शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से चार आदतन अपराधियों को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिलों की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया था.
कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेशानुसार आदतन अपराधी बलवंत पुत्र रामचरन रावत निवासी ग्राम रिझारी थाना तेंदुआ, देवेंद्र पुत्र स्व.रामचरण रावत निवासी ग्राम कैरुआ चौकी मगरौनी थाना नरवर, दिनेश पुत्र लक्खूराम जाटव निवासी ग्राम कनाखेड़ी थाना पोहरी एवं छोटा पुत्र गौरीशंकर शिवहरे निवासी देहरदा गणेश थाना कोलारस को जिलाबदर घोषित कर शिवपुरी जिले तथा उसके समीपवर्ती जिले श्योपुर, ग्वालियर, गुना, अशोकनगर, मुरैना व दतिया जिले की सीमा से तीन माह के लिए निष्कासित किया गया था

गणेश उत्सव के कार्यक्रम में कोलारस विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ दिखा जिला बदर आरोपी / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

- खेड़ापति दरबार में प्रस्तावित कथा कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि बाद में घोषित होगी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment