शिवपुरी: खबर शिवपुरी के नरवर तहसील से हैं. बताना होगा कि आज वन विभाग की टीम ने नरवर में दो अलग-अलग जगहों पर वन विभाग की जमीन पर जिन लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था उन लोगों के आशियानों को बुलडोजर से हटवाया गया.
जानकारी के अनुसार नरवर तहसील में आम खो के ऊपर चोटी पर लोगों ने अतिक्रमण कर लिया था वहीं दूसरी जगह नया तालाब पर भी आदिवासियों ने अतिक्रमण कर लिया था जिसके बाद लगातार वन विभाग की टीम नजर बनाए रखी थी आज वन विभाग का अमला दोनों जगह पहुंचा जहां उन्होंने अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अतिक्रमण हटाया.
आपको बता दें कि नरवर क्षेत्र में वन विभाग की भूमि पर बने लगभग 2 दर्जन से अधिक कच्चे-पक्के मकान झोपड़ियों को आज तोड़ा गया. आपको बता दें कि पिछले 6 महीने से लगातार अतिक्रमण आदिवासियों द्वारा किया जा रहा था जब वन विभाग का अमला अतिक्रमण हटाने पहुंचा तो आदिवासी वन विभाग की टीम पर हावी हो गए.
अतिक्रमण हटाने के दौरान एक महिला को करंट लगने की सूचना पर महिला को तत्काल स्वास्थ्य विभाग के लिए रवाना किया गया जहां पर उसका उपचार जारी है.
वही अतिक्रमण हटाने के दौरान नरवर पुलिस भी वन विभाग की टीम के साथ मौजूद रहे वहीं आदिवासियों से अतिक्रमण हटाने को लेकर मुंहबाद भी हो गया.
आपको बता दें कि 2 माह पूर्व वन विभाग की टीम ने सभी को नोटिस जारी किए थे जिसके चलते अतिक्रमण नहीं हटाने पर आज वन विभाग का अमला पुलिस के साथ मौके पर पहुंचा जहां अतिक्रमण हटाया गया.
सड़क को किया जाम 4 घंटे तक रहा आवागमन बाधित
अतिक्रमण हटाने के दौरान आदिवासियों ने जब इसका विरोध किया तो सभी आदिवासियों ने खंडे रखकर और बैठकर चक्का जाम कर दिया जिसके कारण 4 घंटे तक यह हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा और आवागमन भी बाधित रहा वहीं लंबा जाम भी सड़कों पर लग गया.

अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा: अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, हुआ हंगामा, किया चक्काजाम / Shivpuri News
More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
- दिनारा के वीर सरोवर तालाब में अज्ञात शव मिलने की सूचना पर फैली सनसनी / Shivpuri News
- अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा की चेतावनी, कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मार्च को रोड चक्का जाम / Shivpuri News
- मुआवजे के ढाई लाख रुपये नहीं देने की शिकायत, महिला ने एसपी से लगाई गुहार / Shivpuri News
- विश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri Newsविश्व शांति के संदेश के साथ 460 किमी की संत पदयात्रा शिवपुरी पहुंची, हुआ भव्य स्वागत / Shivpuri News

- खेड़ापति दरबार में प्रस्तावित कथा कार्यक्रम स्थगित, नई तिथि बाद में घोषित होगी / Shivpuri News
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment