Press "Enter" to skip to content

2 दिन से गायब एक व्यक्ति का शव श्मशान घाट में मिला,जांच में जुटी पुलिस / Shivpuri News

शिवपुरी: बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम धतूरा में शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई।जब गांव के श्मशान घाट में ग्रामीणों को एक व्यक्ति का शव श्मशान घाट के चबूतरे के पास पड़ा मिला।शव की पहचान गांव के ही होतम बैरागी उम्र 45 वर्ष के रूप में हुई। मृतक पिछले 2 दिनों से घर से लापता था। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बैराड़ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

शराब पीने का आदी था मृतक

जानकारी के अनुसार मृतक होतम बैरागी के छोटे भाई महावीर बैरागी ने पुलिस को बताया कि उसका बड़ा भाई शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब पीकर घर से कई दिन के लिए गायब हो जाता था। अंतिम बार 31 अगस्त को होतम को शाम के समय गांव में ही देखा गया था। जिसके बाद से वह गायब था। महावीर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह गांव के ही उम्मेद यादव के अंतिम संस्कार के लिए जब श्मशान घाट पर पहुंचे तो वहां चबूतरे के पास एक शव पड़ा हुआ था। कपड़ों व चेहरे से शव की शिनाख्त मृतक के भाई और ग्रामीणों ने होतम बैरागी के रूप में की। आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब पीने के कारण ही
होतम बैरागी की मौत हुई होगी।मर्ग कायम कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!