Press "Enter" to skip to content

स्वास्थ्यकर्मी खाना खाने आया था घर, चोरों ने मौके का उठाया फायदा, घटना CCTV में कैद / Shivpuri News

शिवपुरी: जिले बैराड़ नगर में घर के सामने से खड़ी बाइक चोरी हो गई। बाइक चोरी की यह वारदात एक दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पीड़ित ने बैराड़ थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार बैराड़ स्वास्थ्य केंद्र में कुछ दिन पहले रघुराज धाकड़ स्वास्थ्य केंद्र से अपने घर खाना खाने हर रोज की तरह आए हुए थे उसने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी कर दी । परन्तु कुछ देर बाद जब वह घर के बाहर आया तो उसकी बाइक घर के सामने से चोरी हो गई थी। पास ही स्थित एक बीज भंडार की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो उसमें दो युवक एक बाइक से आते नजर आ रहे हैं, जिसमें पीछे बैठे एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था। बाइक चोरी की शिकायत पीड़ित ने बैराड़ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बैराड़ नगर में बाइक चोर गिरोह सक्रिय है। जिसके चलते लगातार वाहन चोरी के मामले प्रकाश में आ रहे हैं। चोरी की घटनाओं पर रोक न लगा पाने के चलते नगर के लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। नागरिकों का कहना है कि आधा दर्जन से अधिक बाइक एक महीने में चोरी हो चुकी है लेकिन पुलिस द्वारा चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। स्थिति यह है कि चोरी की घटनाओं का सीसीटीवी फुटेज होने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रह रहे हैं।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!