Press "Enter" to skip to content

जल स्तर बढ़ने से फिर मड़ीखेड़ा के दो गेट खुले / Shivpuri News

शिवपुरी: ज्यादा बारिश से सिंध नदी में फिर से बहाव तेज हो गया और बांध में पानी बढ़ने लगा है। शुक्रवार की दोपहर 1.30 बजे से दो गेट खाेलने की सूचना जारी कर दी, लेकिन मोहनी सागर बांध पर मौर छठ मेले में भीड़ को देखते हुए मड़ीखेड़ा के गेट नहीं खाेले जा सके। शाम 7 बजे अंधेरा छाने के साथ ही गेट खोलकर पानी छोड़ा गया। बारिश जारी रहने तक बांध का जल स्तर बनाए रखने के लिए पानी छोड़ा जा रहा है।

वहीं 24 घंटे में बिजली उत्पादन भी 20 मेगावाट से बढ़ाकर वापस 60 मेगावाट कर दिया है। मड़ीखेड़ा बांध के प्रभारी कार्यपालन यंत्री मनोहर बोराटे ने शुक्रवार की सुबह सूचना जारी की थी कि बांध में पानी बढ़ने से बिजली उत्पादन बढ़ाकर 72 घंटे कर दिया है। साथ ही बांध के दो गेटों से दोपहर 1.30 बजे लगभग 500 से 800 क्यूमेक पानी छोड़े जाने की संभावना है।

यह पानी नदी के रास्ते मोहिनी सागर बांध पहुंचेगा। लेकिन मोहिनी सागर के कार्यपालन यंत्री ने शाम 6.30 बजे के बाद मड़ीखेड़ा बांध के गेट खोलने का अनुरोध किया था। क्योंकि मोहिनी सागर बांध पर मौर छठ मेले की वजह से शुक्रवार को दिन भर भीड़ रही। इसलिए मड़ीखेड़ा बांध के दो गेट शाम 7 बजे से खोलकर पानी छोड़ा गया।

24 घंटे में 16.33 मिमी, जिले में अब तक 90.89% औसत बारिश
{ शिवपुरी जिले में बीते चौबीस घंटे मं 16.33 मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। जिले में अभी तक 90.89% औसत बारिश हो चुकी है। सामान्य औसत कोटा पूरा होने के लिए अब 9% बारिश की और जरूरत है। बता दें कि जिले की सामान्य औसत बारिश 816.3 मिमी निर्धारित है। 24 घंटे में जिले के बैराड़ में 14 मिमी, पोहरी में 7 मिमी, शिवपुरी में 21 मिमी, नरवर में 17 मिमी, करैरा में 53 मिमी, कोलारस में 14 मिमी, बदरवास में 21 मिमी बारिश दर्ज की गई।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!