Press "Enter" to skip to content

खेत में दवा छिड़क रहे पिता-पुत्र‎ को चार लोगों ने पीटा, केस दर्ज‎ / Shivpuri News

कोलारस /‎ तेंदुआ थाने के डांग पडोरा गांव में बटाईदार ‎ ‎पिता-पुत्र की चार लोगों ने पुरानी रंजिश के ‎ ‎ चलते लात घूसों और पत्थर मारकर घायल‎ कर दिया है। पुलिस ने चार लोगों के‎ खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामला‎ विवेचना में ले लिया है।‎ फरियादी मनोज (38) पुत्र प्रभूलाल‎ शर्मा निवासी ग्राम डांग पडोरा ने रिपोर्ट दर्ज ‎ ‎ कराई है कि मैंने प्रहलाद आदिवासी पाड़ौदा‎ वाले की जमीन पडोरी के हार में बटाई से‎ उड़द फसल की है। 4 अगस्त की शाम‎ 4.30 बजे बेटे अजय शर्मा के संग खेत में‎ दवा का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान‎ अल्लो यादव, भरत यादव, अखिलेश‎ यादव, पोंचू यादव निवासी ग्राम पड़ोरी आए‎ और पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देने‎ लगे। गाली देने से मना किया तो अल्लो‎ यादव ने थप्पड़ मारा और भरत यादव ने‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ ‎ पत्थर मारा जो मेरे दाहिने पैर के टिगने के‎ पास आकर लगा। बचाने के लिए बेटा‎ अजय शर्मा आया तो अखिलेश यादव ने‎ बेटे की पीठ में घूंसा मारा और पोंचू यादव‎ ने थप्पड़ मारा। साथ ही जाते वक्त धमकी‎ देकर गए कि थाने में रिपोर्ट की तो जान से‎ खत्म कर देंगे।

More from Fast SamacharMore posts in Fast Samachar »
More from ShivpuriMore posts in Shivpuri »

Be First to Comment

Leave a Reply

error: Content is protected !!